फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला अस्पताल में दो दिन पेंशनरों के लिए लगे अलग ओपीडी

जिला अस्पताल में दो दिन पेंशनरों के लिए लगे अलग ओपीडी

Mon, 05 Feb 2018 10:23 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दो दिन पेंशनरों के लिए लगे अलग ओपीडी
बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अध्यक्ष जगदीश दिनेश की अगवाई में उपायुक्त विवेक भाटिया से मिला।
विज्ञापन

संघ ने डीसी बिलासपुर विवेक भाटिया को जिले और संगठन की समस्याओं का एक ज्ञापन प्रेषित किया। संघ के प्रवक्ता हुकम सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक विभाग के उच्च अधिकारी हर तिमाही में पेंशनर्स के चिकित्सा बिलों के लिए बजट की डिमांड विभाग को भेजना सुनिश्चित करें। बिलासपुर शहर में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुंदर पार्क का निर्माण किया जाए। शहर में लखनपुर से कोठी चौक तक मुद्रिका बस चलाई जाए। गर्मी के मौसम में सांढू मैदान तक बस चलाई जाए।

बैंकों में पेंशन लेने और बिजली व पानी के बिलों का भुगतान करने के लिए पेंशनर्स के लिए अलग काउंटर का प्रबंध किया जाए।
ठाकुर ने कहा कि जिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से ओपीडी का प्रावधान किया जाए। चांदपुर में छात्रों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए वर्षाशालिका का निर्माण किया जाए। प्रवक्ता हुकम चंद ठाकुर ने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने संघ की मांगों को गौर से सुना और शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में जेके नड्डा, उपेंद्र गौतम, हुकम सिंह ठाकुर, गोपाल शर्मा, चेतराम वर्मा, रविंद्र भट्टा, देवेश्वर गौतम, दौलत राम चौहान, प्रदीप वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed