फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भलस्वाय में कूहल निर्माण पर खर्च होंगे 10 लाख रुपये : बंबर

भलस्वाय में कूहल निर्माण पर खर्च होंगे 10 लाख रुपये : बंबर

Thu, 03 Aug 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
भलस्वाय में कूहल निर्माण पर खर्च होंगे 10 लाख रुपये : बंबर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि जल बहाव सिंचाई योजना के तहत भलस्वाय में कूहल निर्माण पर 10 लाख खर्च किए जाएंगे। विधायक ने वीरवार को भलस्वाय में भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस कूहल का निर्माण हो से करीब 6 हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा। इससे लगभग 80 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना से किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी और किसान नगदी फसलों का उत्पादन भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की किसानों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर कृषि विभाग ने इस वर्ष 9 करोड़ अनुदान के रूप में खर्च किया जा रहा है। किसानों के खेतों को सुरक्षित करने के लिए 2 करोड़ की राशि खर्च होगी। किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए पॉली हाउस योजना के तहत 53 लाख और इसके साथ सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए सूक्ष्म सिंचाई योजना में बोरवेल, टैंकों के लिए 50 लाख का खर्च होगा। पंचायत में भलस्वाय से बल्ह-बुराल घल्याणा सड़क मार्ग को 3 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित किया गया है। इसी पंचायत में भलस्वाय से रंगलोह सड़क पर 2.40 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। फंडैहर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। फंडैहर पेयजल के लिए 86 लाख और टुंडवीं पेयजल के लिए 32 लाख खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीएस पंथ, उपमंडलीय भू- संरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेश धीमान, विषय-वाद विशेषज्ञ डॉ. रवि शर्मा, कृषि विकास अधिकारी देशराज शर्मा, राजेश धीमान, श्यामलाल, अशोक, रतन लाल, राजीव लखनपाल के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed