फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1100 folk artists performed in Kahlur Lokotsav

Bilaspur News: कहलूर लोकोत्सव में 1100 लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Thu, 20 Mar 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
1100 folk artists performed in Kahlur Lokotsav
नलवाड़ी मेले के कहलूर लोक उत्सव में उपस्थित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक व अन्य । स्रोत : डीपीआरओ
अंतिम दिन के कार्यक्रम में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक रहे मुख्यातिथि
विज्ञापन

- तीन दिन युवा एंकर निशांत कपूर ने खूब समां बांधा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में चल रहे कहलूर लोकोत्सव का वीरवार को समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने मुख्यातिथि को शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय इस लोकोत्सव में जिले के करीब 1100 लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें लोक गायक, महिला मंडल, सांस्कृतिक दल , गुग्गा मंडली और युवक मंडल शामिल रहे। लोकोत्सव के अंतिम दिन हिम कला संगम बिलासपुर, महिला मंडल मलांगण, आस्था महिला मंडल भोली, सरस्वती महिला मंडल सायर डोभा, महिला मंडल मझेड़, जागृति स्वयं सहायता समूह सोलधा, महिला मंडल धार टटोह, महिला जागृति सोसायटी कल्लर, शिवा स्वयं सहायता थापना, रूपलाल एंड पार्टी डून, जगदंबे स्वयं सहायता समूह बड़ोटा, सुखदेव जाला देवी, जय मां हिडिंबा महिला मंडल खारेदेला, लक्ष्मीबाई महिला मंडल संदोली, प्रीति शर्मा टाली जखातखाना, मां नयना देवी स्वयं सहायता समूह चांदपुर, कृष्णा स्वयं सहायता समूह सुई सुराहड़, हर्ष कुमार लुहारड़ा, महिला मंडल बेनला, महिला मंडल भराथू, महिला मंडल बल्ह बुलाना, महिला मंडल भजवाणी, वैशाखा निहारखन बासला, महिला मंडल तरेड़, महिला मंडल सोलग सुरासी सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कहलूर लोकोत्सव को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से सतपाल शर्मा, सुभाष गुप्ता और पदमदेव शर्मा को भी मुख्यातिथि आबिद हुसैन सादिक ने सम्मानित किया। तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव में युवा एंकर निशांत कपूर ने खूब समां बांधा। उन्होंने अपने दिलकश अंदाज और शानदार मंच संचालन से दर्शकों का दिल जीत लिया। रौड़ा सेक्टर के रहने वाले निशांत कपूर पिछले करीब 8 साल से मंच संचालन कर रहे हैं। इस अवसर पर सतपाल शर्मा, सुभाष गुप्ता, रविंद्र चंदेल और इंद्र चंदेल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

नलवाड़ी मेले के कहलूर लोक उत्सव में उपस्थित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक व अन्य । स्रोत : डीपीआरओ

नलवाड़ी मेले के कहलूर लोक उत्सव में उपस्थित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक व अन्य । स्रोत : डीपीआरओ

नलवाड़ी मेले के कहलूर लोक उत्सव में उपस्थित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक व अन्य । स्रोत : डीपीआरओ

नलवाड़ी मेले के कहलूर लोक उत्सव में उपस्थित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक व अन्य । स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed