फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   11 Panchayats in Ghumarwin honored for becoming TB-free; two awarded gold medals.

Bilaspur News: घुमारवीं की 11 पंचायतें टीबी मुक्त बनने पर सम्मानित, दो को गोल्ड मेडल

Sat, 08 Aug 2026 10:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 10:06 AM IST
सार

सम्मान समारोह में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ अनुपम शर्मा की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी उपलब्धि के लिए पदक प्रदान किए गए। 

विज्ञापन
11 Panchayats in Ghumarwin honored for becoming TB-free; two awarded gold medals.
घुमारवीं में आयोजित सम्मान समारोह में टीबी मुक्त पंचायतें के प्रतिनिधि चिकित्सा अधिकारी के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

विकास खंड घुमारवीं की 11 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ अनुपम शर्मा की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी उपलब्धि के लिए पदक प्रदान किए गए। पंचायतों की ओर से टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत विकास खंड घुमारवीं की 11 पंचायतों ने निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


इनमें लंझता और गतवाड़ पंचायतों ने लगातार तीन बार टीबी मुक्त पंचायत बनने की उपलब्धि हासिल की। दोनों पंचायतों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कसारू व कोट पंचायत को लगातार दो बार टीबी मुक्त रहने पर सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। इसके अलावा गाहर, बरोटा, तल्याणा, पटेर, बाड़ी मझेड़वां, हवाण तथा पट्टा पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनने पर ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा हासिल करना पंचायत स्तर पर किए गए सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन


इसके लिए संभावित टीबी मरीजों की पहचान, समय पर जांच, उपचार शुरू करवाने और उपचार के दौरान मरीजों की निगरानी जैसे कार्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से इन पंचायतों ने टीबी उन्मूलन की दिशा में बेहतर कार्य किया है। चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं ने सम्मानित पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई में पंचायतों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संभावित मरीजों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने अन्य पंचायतों से भी इन पंचायतों से प्रेरणा लेकर टीबी मुक्त पंचायत बनने की दिशा में प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed