फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   11-member management committee formed for cattle

Bilaspur News: गोवंश के लिए 11 सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन

Mon, 09 Mar 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
11-member management committee formed for cattle
भराड़ी में हिम चेरिटेबल ट्रस्ट और गो माता सेवा समिति की संयुक्त बैठक
विज्ञापन

केंद्र से आर्थिक सहायता के लिए बनेगी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
18 जनवरी को चंडीगढ़ में 42 सदस्यीय रुलिंग कमेटी गठित
गो सदन में डंगा, टीन शेड, सोलर लाइट और खुरलियां बनाने का प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। हिम चेरिटेबल ट्रस्ट मोहाली (पंजाब) और गो माता सेवा समिति पडयालग की संयुक्त बैठक समिति के प्रधान राम चंद बरूर की अध्यक्षता में भटेड़ में आयोजित की गई। बैठक में गोवंश के विकास और गो सदन के विस्तार को लेकर कई निर्णय लिए गए।
बैठक में बताया गया कि दोनों संस्थाओं की सहमति से 18 जनवरी को चंडीगढ़ में 42 सदस्यीय रुलिंग कमेटी का गठन किया गया था। इसमें 21 सदस्य समिति की ओर से और 21 सदस्य ट्रस्ट की ओर से नियुक्त किए हैं। कमेटी का उद्देश्य गोवंश के संरक्षण और विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना है। बैठक में 11 सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन करने का निर्णय भी लिया गया। इसमें समिति की ओर से पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें राम चंद बरूर, डॉ. जगदीश शर्मा, चमन लाल, नरोतम दत्त शर्मा और रवि शर्मा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से भी पांच सदस्य नामित किए जाएंगे तथा एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आश्वासन दिया कि ट्रस्ट गो माता सेवा समिति को केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने में सहयोग करेगा। इसके लिए समिति और ट्रस्ट के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे, ताकि गोवंश के विकास से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में समिति के प्रधान राम चंद बरूर ने गो सदन में डंगा निर्माण, टीन शेड लगाने, सोलर लाइट की व्यवस्था करने और खुरलियां बनाने का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नंद लाल शर्मा, प्रेम सागर शर्मा, नरोत्तम दत्त शर्मा, डॉ. जगदीश शर्मा, चमन लाल, राकेश चोपड़ा, रवि शर्मा, मनोहर लाल, जगदीश, जय कृष्ण शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed