{"_id":"5c6c55b1bdec224a3d3fec02","slug":"101550603697-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। ट्रक चालक द्वारा ट्रेन से कटकर की गई आत्महत्या के मामला उसके परिजनों के गले नहीं उतर रहा है। परिजनों का कहना था कि ओमबाबू छह दिन पूर्व वह बुआ के गांव निवासी एक दोस्त की शादी में भाग लेने के लिए आया था, ऐसे में वह आत्महत्या कैसे कर सकता है। परिजनों ने मामला हत्या का मान रहे हैं। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने घर ले गए हैं।
ज्ञात हो कि केमरी पुलिस ने सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के ग्राम जनूनागर व स्वार खुर्द गांव के बीच रेलवे हाइन किनारे से एक युवक की सिर कटी लाश बरामद की थी। पुलिस ने युवक के पर्स से मिले आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व सुसाइड नोट के जरिए मिले फोन नंबर के आधार पर मुरादाबाद के मझोला निवासी ट्रक चालक ओमबाबू सैनी के रुप की थी। देर रात पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली थी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने घर मुरादाबाद ले गए। मृतक के भाई प्रमोद कुमार सैनी ने पुलिस को बताया कि वह दो भाई व दो बहनें हैं। उसके पिता मूलत: थाना अजीमनगर क्षेत्र के ग्राम इमरता के निवासी हैं और वर्तमान वह लोग मझोला में सब्जी बेचने का काम करते हैं। उसका भाई ओमबाबू ट्रक चालक था। वह छह दिन पूर्व घर से रिश्तेदारों से मिलने के लिए निकला था। खासकर वह भोट थाना क्षेत्र के ग्राम पदपुरी निवासी बुआ के गांव में रहने वाले एक दोस्त की शादी में भाग लेने के लिए आया था। उसके भाई के पास दो फोन व दस हजार रुपये भी थे। जो घटना के बाद पुलिस को नहीं मिले। उसका कहना था कि वह सोमवार को बुआ के घर से मुरादाबाद के लिए चला था। ऐसे में उसने पदपुरी गांव से इतनी दूर जाकर उसका भाई आत्महत्या क्यों करेगा? उसने कुछ लोगों द्वारा योजनाबद्व ढंग से हत्या करने के बाद आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को रेलवे लाइन पर डालने का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।