फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरमाणा में पकड़ा हमला करने वाला लावारिस बैल

बरमाणा में पकड़ा हमला करने वाला लावारिस बैल

Sat, 08 Dec 2018 07:51 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा में पकड़ा हमला करने वाला लावारिस बैल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र में एक माह के भीतर छह लोगों पर हमला कर चुके लावारिस बैल को आखिरकार पकड़ ही लिया है। प्रगति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैल को पकड़ लिया जिसके बाद बैल को धार स्थित गोसदन भेज दिया गया है। वहीं बैल के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि लावारिस बैल ने महिलाओं सहित बुजुर्गों को हमला कर घायल कर दिया है। एक घायल का उपचार तो अभी पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। जबकि शुक्रवार को डिंगर गांव की एक महिला घास काटने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान बैल ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला को काफी चोटें आई। महिला की आंख व छाती में भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। इस समय महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। एक माह के अंदर छह लोगों को एक ही बैल द्वारा घायल कर अस्पताल पहुंचाना किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान राजीव चंदेल ने बताया कि बैल को पकड़ने के लिए प्रगति समाज सेवा समिति के सुनील शर्मा ने बेहतर कार्य किया है। उनकी मदद से बैल को पकड़ कर गोसदन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed