{"_id":"5b929211867a557e8327b7e7","slug":"101536332305-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य में घुमारवीं स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य में घुमारवीं स्कूल बना विजेता
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। रावमापा औहर में चल रही चार दिवसीय अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुई सांस्कृतिक स्पर्धाओं में छात्रों ने लड़कियों की वेशभूषा में बेहतर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजकीय उच्च विद्यालय भगेड़ के मुख्याध्यापक मदन प्रकाश व रावमा स्योल के प्रधानाचार्य पवन सांख्यान ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफियां वितरित की। खेल प्रभारी जयपाल शर्मा व सह प्रभारी छोटाराम मान ने विजेता टीमों के बारे में जानकारी दी है।
समूहगान में राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल घडालवीं विजेता और राजकीय उच्च पाठशाला बाड़ी मझेडवां उपविजेता बना। लोकनृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं विजेता तथा उपविजेता की ट्रॉफी राधा-कृष्ण पब्लिक विद्यालय घडालवीं को मिली। एकांकी में घडालवीं विजेता रहा। भाषण प्रतियोगिता की ट्रॉफी रावमापा काथला, जबकि समूहगान में जिला में पहले स्थान पर रावमापा बरमाणा रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर विवेक गौतम, राजकुमार, नंद लाल, बर्धन, मीनाक्षी, सोनू, सुरेख, जीवन, लता धीमान, रमेश चंद, राकेश कुमार, राजेश प्रवक्ता कॉमर्स, महेंद्र सिंह, रामलाल, रंजित सिंह, नीलम कुमारी आदि मौजूद रहे है।