फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शाहतलाई के प्रस्तावित बजट में शिव मंदिर के अनदेखी से लोगों में रोष

शाहतलाई के प्रस्तावित बजट में शिव मंदिर के अनदेखी से लोगों में रोष

Fri, 06 Jul 2018 08:28 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई के प्रस्तावित बजट में शिव मंदिर के अनदेखी से लोगों में रोष

विज्ञापन
शाहतलाई के प्रस्तावित बजट में शिव मंदिर की अनदेखी से लोगों में रोष
कहा, गैर सरकारी न्यासियों का कार्यकाल संपन्न होने से पहले दी चहेतों को नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की ओर से प्रस्तावित बजट में शिव मंदिर बच्छरेटू की अनदेखी करने पर कोसरियां पंचायत के प्रतिनिधियों व लोगों ने गहरा रोष प्रकट किया है।
कोसरियां पंचायत के प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान कुलदीप कुमार, जयपाल, सुंदर लाल, भजन लाल, तिलक राज, सुरेश कुमार ने सरकार से मांग की है की शिव मंदिर बच्छरेटू में पूरा वर्ष लाखों की संख्या में देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु शिव मंदिर के दर्शनों को आते हैं। लाखों रुपये चढ़ावे के रूप में शिव मंदिर की आय होती है उसे कोसरियां पंचायत के विकास कार्यों पर भी खर्च किया जाए व कोसरियां पंचायत से भी एक न्यासी शाहतलाई मंदिर न्यास में प्रतिनिधित्व दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि शिव मंदिर बच्छरेटू बीते कई वर्षों से जिला प्रशासन के अधीन चल रहा था तथा मंदिर का चढ़ावा मंदिर के विकास पर खर्च हो रहा था लेकिन बीते साल शिव मंदिर बच्छरेटू को मंदिर न्यास शाहतलाई के साथ मिला दिया गया है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ सरकार ने शाहतलाई मंदिर न्यास के गैर सरकारी न्यासियों का कार्यकाल समाप्त होने से डेढ़ साल पहले ही बदल कर अपने चहेतों की नियुक्तियां कर दी हैं जिसमें कोसरियां पंचायत से कोई भी मंदिर न्यासी न बना कर अनदेखी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
....रामनाथ शर्मा...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed