{"_id":"5a1d96544f1c1b71548bfe4c","slug":"101511888468-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने झील के घाट तक जाने वाली सड़क का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने झील के घाट तक जाने वाली सड़क का किया निरीक्षण
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कोसरिया में निरीक्षण के लिए पहुंचे जिलाधीश बिलासपुर को ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार ने गोबिंद सागर झील के किनारे घाट तक बनी कच्ची सड़क के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सड़क कच्ची होने के कारण लोगों को असुविधा हो रही है।
उन्होंने बताया कि इस सड़क को कोसरिया मुख्य सड़क से लेकर घाट तक पक्का कर किया जाए। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों जो मोटरबोट से गोबिंद सागर झील पार करते हैं को सुविधा होगी। कोसरिया से बच्छरेटू शिव मंदिर तक जाने वाली पगडंडी के बारे में भी जिलाधीश को अवगत करवाया, क्योंकि इस रास्ते की हालत खस्ता हो चुकी है। जिलाधीश ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर भेजें ताकि लोगों को हो रही समस्या के संबंध में उचित कदम उठाकर समस्या का हल किया जाएगा।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजकुमार, उपप्रधान कुलदीप कुमार अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे। इससे पहले जिलाधीश ऋग्वेद ठाकुर ने ग्राम पंचायत कोसरिया और कोठी में पटवारखाने का निरीक्षण भी किया।