{"_id":"68a1df47b2636320a103d8ba","slug":"10-thousand-devotees-paid-obeisance-at-shri-naina-devi-ji-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-142626-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार से पहुंचे श्रद्धालु
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
दिनभर गूंजते रहे माता के जयकारे, शांतिपूर्वक हुआ हवन-यज्ञ
पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने लंगर सेवा कर बांटी आस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।
दिन में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए। इससे पहले ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। सुरक्षा कर्मियों ने पूरे दिन व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। श्रद्धालुओं को जत्थों में दर्शन के लिए भेजा गया। दिनभर माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक हवन-यज्ञ में भाग लिया और सुख-शांति की प्रार्थना की। विशेष रूप से पंजाब के श्रद्धालुओं ने मंदिर के मुख्य और निकासी द्वार पर चाय-पानी की लंगर सेवा का आयोजन किया।