फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 houses demolished in Dumli Panchayat of Jhanduta on the second day

Bilaspur News: झंडूता की डमली पंचायत में दूसरे दिन गिराए 10 मकान

Sat, 15 Jul 2023 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
10 houses demolished in Dumli Panchayat of Jhanduta on the second day
-किरतपुर-नेरचौक फोरलेन : दो दिन की कार्रवाई में हटाए गए 23 मकान
विज्ञापन

-मौके पर पुलिस बल भी रहा तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन दूसरे दिन 10 मकानों पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। दो दिनों में प्रशासन ने 23 मकानों पर बुलडोजर चलाया है। प्रशासन इस जमीन का कब्जा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को देगा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

दूसरे दिन भी झंडूता की ग्राम पंचायत डमली में यह कार्रवाई की गई। जिनके मकान गिराए गए उन लोगों में हल्का आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना था कि इतना समय इन मकानों में बिताया हुआ है। लोगों को पहले प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था कि वह मकानों का कब्जा एनएचएआई को दे दें, लेकिन जिन लोगों ने मकान नहीं छोड़े तो प्रशासन ने उन्हें हटाने के लिए अब बुलडोजर चलाया है। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस दल मौजूद रहा। प्रशासन ने दलबल के साथ यह कार्रवाई की। वहीं स्थानीय लोगों को निर्देश दिए गए थे कि अगर किसी के भी पास लाइसेंसी हथियार है तो उसे थाने में जमा कराएं। शनिवार को कार्रवाई 10:00 बजे से 6:00 बजे तक चली। प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने कहा कि दूसरे दिन कार्रवाई पूरी हुई। इसमें पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया और प्रशासन अधिकारियों ने भी इसमें योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed