{"_id":"666edda7467b5f7a6f02ef4c","slug":"10-day-annual-training-camp-started-in-jnv-kothipura-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118931-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रदेश के 20 स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनसीसी बिलासपुर की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देवाशीष गुहा ने की।
शिविर में पूरे हिमाचल के 20 स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देवाशीष गुहा ने कहा कि शिविर में सभी कैडेट्स की बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी रहेगी। शिविर के दौरान कैडेट्स को फायरिंग, खेलकूद, शैक्षणिक कक्षाओं, शस्त्र-प्रशिक्षण, सांस्कृतिक क्रियाकलापों, ड्रिल, अबस्ट्रैकल कोर्स, शिप मॉडलिंग का विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही आपदा प्रबंधन, अग्निशमन कौशल, प्रथम चिकित्सा प्रदान करने और साइबर अपराधों से लड़ने के बारे में विभिन्न प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने कैडेट्स को कैंप में साफ.-सफाई और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यह शिविर सभी कैडेट्स को एनसीसी ए, बी और सी सर्टिफिकेट परीक्षाओं के योग्य बनाने के लिए बुनियादी तौर पर आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को एक जिम्मेदार कैडेट बनने के लिए अपने दैनिक जीवन में अपने खानपान का ध्यान रखते हुए अच्छी आदतें अपनानी चाहिए और उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए। शिविर के बाद प्रत्येक कैडेट आत्मबल, अनुशासन के साथ ही राष्ट्र निर्माण का एक सच्चा सिपाही बनकर निकलता है। कैडेट अदिति, अक्षिता, ममता, मुस्कान ने बताया कि यह उनका पहला कैंप है और वह काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए सभी एएनओ, जीसीआई और एनसीसी स्टाफ मौजूद रहा।