फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bhunda Maha Yagya 2024 rohru spail valley dalgaon village January 2 to January 5

Bhunda Maha Yagya 2024: संघेड़ा रस्म से शुरू होगा भूंडा महायज्ञ, देवताओं के साथ देवलु पहुंचेंगे दलगांव

Thu, 02 Jan 2025 11:46 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 02 Jan 2025 11:46 AM IST
सार

Bhunda Maha Yagya 2024: हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू में एतिहासिक भुंडा महायज्ञ का आगाज गुरुवार को होने जा रहा है। पहले दिन महायज्ञ में संघेड़ा रस्म के साथ देवताओं का आगमन होगा। 

विज्ञापन
Bhunda Maha Yagya 2024 rohru spail valley dalgaon village January 2 to January 5
दलगांव में भूंडा महायज्ञ के लिए सजा देवता महाराज बकरालू का मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहड़ू उपमंडल के दलगांव में वीरवार से देवता महाराज बकरालू का भूंडा महायज्ञ शुरू हो जाएगा। पहले दिन महायज्ञ में संघेड़ा रस्म के साथ देवताओं का आगमन होगा। देवताओं के साथ हजारों देवलु हथियारों से लैस होकर भूंडे में पहुंचेंगे। भूंडा महायज्ञ दो जनवरी से पांच जनवरी तक होगा। स्पैल वैली के दलगांव में 40 वर्ष बाद भुंडा महायज्ञ मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

महायज्ञ का आगाज वीरवार दो जनवरी को संघेड़ा रस्म के साथ होगा। तीन जनवरी को मंदिर में शिखा पूजन की रस्म निभाई जाएगी। चार जनवरी को बेड़ा डालने की मुख्य रस्म होगी। इसमें रस्सी को ऊंची पहाड़ी से नीचे तक बांधा जाएगा। रस्सी पर काठ की घोड़ी पर बेड़े (देवता की ओर से चयनित व्यक्ति) को बैठाकर पहाड़ी से नीचे छोड़ा जाएगा। रस्सी पर फिसलकर बेड़ा पहाड़ी से दूसरे छोर तक जाता है। यह भूंडा महायज्ञ की मुख्य रस्म होगी। पांच जनवरी को उछड़-पाछड़ रस्म के साथ महायज्ञ का समापन होगा। दलगांव में वर्ष 1985 में भूंडा महायज्ञ हुआ था। उसके बाद अब जनवरी 2025 में महायज्ञ हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहड़ू से दलगांव के लिए सुबह 7 से शाम छह बजे तक चलेंगी बसें
भूंडा महायज्ञ के लिए परिवहन निगम रोहड़ू से दलगांव आने जाने के लिए 50 बसें चलाएगा। वीरवार दो जनवरी  को सुबह सात बजे से बस सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी। शाम छह बजे तक बसें रोहड़ू से दलगांव आती जाती रहेंगी। भूंडा के पहले दिन वीरवार को हर आधे घंटे में बसें रोहड़ू से दलगांव के लिए चलेंगी। दूसरे और तीसरे दिन 15 मिनट के अंतराल में बसें रोहड़ू से दलगांव के लिए चलती रहेंगी। दलगांव आने जाने के लिए रूट वन वे रहेगा।  महायज्ञ में एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। दलगांव से कुटाडा तक मुख्य सड़क के बीच किसी भी वाहन को पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। लोग अपने वाहन से मुख्य स्थल दलगांव तक जा तो सकते हैं। लेकिन वाहन कहीं भी खड़े नहीं कर सकेंगे। अग्निशमन, एंबुलेंस और पुलिस सहायता कक्ष, दलगांव में स्थापित रहेगा।
विज्ञापन

दलगांव के लिए यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
परिवहन निगम की बसों सहित सभी प्रकार के वाहन वन वे रूट में  कांसाकोटी से होते हुए दलगांव जाएंगे। वहां से भमनाला होते हुए वाया कनेवरा कैंची मुख्य सड़क तक वापस पहुंचेंगे। 

आपातकाल में करें संपर्क
किसी भी आपातकालीन स्थित में निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें। 
पुलिस सहायता - 112, 01781240030, 8894728026, 8894728010, 01781240010
अग्निशमन - 101, 01781-240130
एंबुलेंस – 108
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed