फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bhanupalli Bilaspur railway line Work on laying track up to Thalu started in the first phase

भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन: पहले चरण में थलू तक ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू, 26 KM के लिए 74 करोड़ का टेंडर

Tue, 25 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के पहले चरण में ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है। कंपनी पहले तीन किलोमीटर में ट्रैक बिछाने का काम करेगी। उसके बाद आगे के 23 किलोमीटर में काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
Bhanupalli Bilaspur railway line Work on laying track up to Thalu started in the first phase
भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन पर भानुपल्ली से थलू तक ट्रैक बिछाने का काम शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के पहले चरण में ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है। ट्रैक बिछाने वाली कंपनी ने पहले चरण के तीन किलोमीटर भानुपल्ली से थलू तक ट्रैक बिछाना शुरू कर दिया है। वहीं इसे जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। रेल विकास निगम ने रेल लाइन के पहले 26 किलोमीटर पर ट्रैक बिछाने के लिए 2024 में 74.64 करोड़ का टेंडर जारी किया था।

विज्ञापन


इस परियोजना के तहत भानुपल्ली रेलवे यार्ड को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। 74.64 करोड़ रुपये की इस परियोजना को 30 महीने की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन टेंडर जारी होने के बाद काम शुरू करने में समय लगा। वहीं अब जाकर काम शुरू हुआ है। इससे अब इस काम को पूरा करने में और समय लगेगा।

विज्ञापन

कंपनी पहले तीन किलोमीटर में ट्रैक बिछाने का काम करेगी। उसके बाद आगे के 23 किलोमीटर में काम शुरू होगा। भानुपल्ली रेलवे स्टेशन को इस परियोजना के तहत आठ लेन वाला बनाया गया है। इसमें छह लेन यात्री ट्रेनों के लिए और दो लेन मालगाड़ियों के लिए निर्धारित की गई हैं। यह रेलवे यार्ड इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे भविष्य में बढ़ती रेल यातायात की जरूरतों को पूरा किया जा सके। 26 किलोमीटर के इस पूरे टेंडर के तहत रेलवे ट्रैक के निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

इनमें टनलों को छोड़कर भानुपल्ली, थलू, धरोट और पहाड़पुर यार्ड तक ट्रैक बिछाने, ट्रैक बिछाने के लिए 1.19 लाख घन मीटर गिट्टी उपलब्ध कराई जाएगी। निर्बाध रेल कनेक्टिविटी के लिए 6,000 रेल जोड़ों को वेल्ड किया जाएगा। इसमें मोबाइल फ्लैश बट वेल्डिंग और एल्युमिनो-थर्मिक वेल्डिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा। ट्रैक के स्थायित्व और मजबूती के लिए आवश्यक स्थायी मार्ग फिटिंग और एच-बीम लगाए जाएंगे। स्टेशनों पर सुचारू संचालन के लिए 16:1, 12:1 और 8.5:1 कॉन्फ़िगरेशन वाले टर्नआउट स्विच लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed