फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on purchase of Himachal paddy in Punjab agricultural markets

Agriculture News: पंजाब की कृषि मंडियों में हिमाचल के धान खरीद पर रोक, अब नालागढ़ व मलपुर में ही होगी बिक्री

Mon, 14 Oct 2024 06:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Oct 2024 06:23 PM IST
सार

हिमाचल के किसान पंजाब में धान को नहीं बेच पाएंगे। इस बार पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। चार साल पहले भी पंजाब ने हिमाचल के किसानों का धान गेहूं लेना बंद कर दिया था। जानें पूरा मामला...
 

विज्ञापन
Ban on purchase of Himachal paddy in Punjab agricultural markets
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के किसानों का धान पंजाब की मंडियों में लेना बंद कर दिया है। पिछले दो साल से यहां के किसान चोरी-छिपे पंजाब किसानों की जमीन की फर्द के नाम पर धान बेच देते थे। इस बार पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। इस बार हिमाचल में नालागढ़ व मलपुर में खुले खरीद केंद्रों में ही सारा धान बिकेगा।

विज्ञापन


बीबीएन में इस बार 3750 हेक्टेयर जमीन पर धान लगाया गया है। यहां पर करीब 18 हजार मीट्रिक टन धान होने की उम्मीद है। चार साल पहले भी पंजाब ने हिमाचल के किसानों का धान गेहूं लेना बंद कर दिया था। इसके लिए पंजाब की जमीन फर्द होना जरूरी था। यहां के किसान आढ़तियों से मिली भगत कर अपना धान बेच देते थे। सिविल सप्लाई विभाग ने नालागढ़ और बद्दी के मलपुर में धान व गेहूं के लिए खरीद केंद्र खोल रखे हैं। टोकन प्रणाली में कई खामियां होने से यहां के किसान केंद्र खुलने के बावजूद पंजाब में फसल बेचते थे। पंजाब के किसान इस बात पर अड़े हैं कि आढ़ती पहले उनका धान लें और उसके बाद ही बाहरी राज्यों से आने वाले धान की खरीद करें। जिससे हिमाचल के धान अब आढ़ती नहीं ले रहे। इससे अब नालागढ़ व मलपुर के खरीद केंद्रों में किसान वापस आ गए हैं। यहां पर लगातार धान बिक रहा है।
विज्ञापन


किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह बताया कि केंद्र के सौतेले व्यवहार के चलते पंजाब के धान विक्रेताओं से धान नहीं उठाया है। इसके चलते आढ़ती धान नहीं ले रहे। धान के लेने के कारण पंजाब के किसान भी आंदोलन कर रहे हैं। हिमाचल के किसान अब खरीद केंद्रों में ही अपना धान बेच पाएंगे। कृषि उपज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि चार दिनों में नालागढ़ व मलपुर में 41 किसान 1689 क्विंटल अपना धान बेच चुके हैं। पंजाब की मंडियों में धान न लेने से खरीद केंद्रों में किसान आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed