फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bad news for Saudi Arabia Himachalis

नौकरी करने सऊदी अरब गए हिमाचलियों के लिए बुरी खबर

Sat, 14 Sep 2013 02:15 AM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Sep 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
bad news for Saudi Arabia Himachalis

रोजगार का नया कानून लागू होने से सऊदी अरब ने भारतीयों को देश से बाहर करना शुरू कर दिया है। वहां की सरकार ने अभी जो सूची जारी की है उनमें हिमाचल के 33 युवा शामिल हैं।

विज्ञापन


यह सूची अभी तक प्रदेश सरकार तक नहीं पहुंची है। इसके लिए प्रदेश सरकार के नोडल ऑफिसर ने दूतावास से फिर से संपर्क किया है।

सूची के निरीक्षण के बाद ही अधिकारिक रूप से यह स्पष्ट होगा कि इन युवाओं को नौकरी से निकाला गया है।

सऊदी अरब सरकार ने मार्च 2013 से रोजगार का नया कानून निताकत लागू किया है। इसके तहत कंपनियों में स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दी जा रही है। सऊदी अरब ने कानून लागू करने के बाद भारत सरकार को तीन महीने का समय दिया था।
विज्ञापन


सूची में 33 हिमाचल वासियों के नाम भी शामिल हैं। प्रदेश पुलिस इस सूची की वेरिफिकेशन करेगी। पुुलिस की जांच के बाद इनको भारत भेजा जाएगा।

लाखों का छिनेगा रोजगार
सऊदी अरब में नया रोजगार कानून निताकत लागू होने के कारण लाखों भारतीयों से रोजगार छिन जाएगा। 25 लाख से अधिक भारतीय सऊदी अरब में हैं। हिमाचल से भी बड़ी संख्या में सऊदी अरब में युवा कार्य कर रहे हैं। अभी तक कांगड़ा के एक युवक की ही वेरिफिकेशन हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय के बाद रुके तो सजा
सऊदी अरब सरकार ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद जो भारतीय वर्क वीजा पर रुकेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। गैर कानूनी तरीके से रहने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed