फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Asan Barrage situated on border of Himachal Uttarakhand is buzzing with 5225 guest birds of 117 species

Himachal: हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज 117 प्रजातियों के 5225 मेहमान परिंदों से गुलजार

Fri, 31 Jan 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज में साइबेरियन समेत देश-विदेश से 117 प्रजातियों के 5225 रंग-बिरंगे मेहमान परिंदे पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Asan Barrage situated on border of Himachal Uttarakhand is buzzing with 5225 guest birds of 117 species
हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज में देश विदेश से पहुंचे जल पक्षी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज इन दिनों विदेशी परिंदों की चहचहाहट से गुलजार है। देहरादून से पहुंची संयुक्त टीम ने गणना कार्य पूरा कर लिया है। आसन बैराज में साइबेरियन समेत देश-विदेश से 117 प्रजातियों के 5225 रंग-बिरंगे मेहमान परिंदे पहुंचे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि हर वर्ष आसन वेटलैंड में अक्तूबर माह से देश-विदेश से जल पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता है। हजारों जल पक्षी मार्च माह तक यहीं रहते हैं। आसन बैराज में साइबेरिया, चीन, कजाकिस्तान समेत जल पक्षी पहुंचते हैं। 15 दिसंबर 2024 तक 23 प्रजातियों के करीब 3520 पक्षी पहुंचे थे। लेकिन 30 जनवरी तक तेजी से आसन बैराज में पहुंचने वाले पक्षियों की संख्या में इजाफा हुआ है। देहरादून से संजय सौंधी के नेतृत्व में आई संयुक्त टीम ने गणना की।
विज्ञापन




वन दरोगा आसन बैराज क्षेत्र उत्तराखंड प्रदीप सक्सेना ने कहा कि दिसंबर में तेजी से जल पक्षियों की संख्या बढ़ कर 5225 तक पहुंच चुकी है। देहरादून से पहुंची संयुक्त टीम जनवरी माह तक की गणना की है। इनकी सुरक्षा को सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। दर्जनों वन विभाग के प्रशिक्षुओं द्वारा भी बैराज क्षेत्र में गश्त के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पर्यटकों का आर्कषण का केंद्र बन रहे ये जव पक्षी
देश-विदेश के के पक्षियों के लिए आसन बैराज पसंदीदा स्थल है। इस बार सबसे ज्यादा जल पक्षियों में रेड क्रेस्टिड पोचार्ड की संख्या 878, रुडी शैलडक 716, गैडवाल 550, इरुशियन कूट 515, इरुशियन वेगन 488, कॉमन पोचार्ड 406, डफ्टिड डक 337, इंडियन स्पॉट बिल्ड डक 171, नार्दन शावलर 149 व कॉमन ग्रीन शैंक 100 पक्षी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed