{"_id":"6705389c4ab671ac4e06daac","slug":"arni-university-chancellor-dr-vivek-singh-said-no-objectionable-statements-and-slogans-were-made-in-the-univer-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arni University: 'विश्वविद्यालय में नहीं हुई कोई आपत्तिजनक बयानबाजी और नारेबाजी, न दें सांप्रदायिक रंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arni University: 'विश्वविद्यालय में नहीं हुई कोई आपत्तिजनक बयानबाजी और नारेबाजी, न दें सांप्रदायिक रंग'
Tue, 08 Oct 2024 07:21 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:21 PM IST
सार
अरनी विश्वविद्यालय इंदौरा के चांसलर डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक बयानबाजी और नारेबाजी नहीं की गई है और न ही इस तरह की बात को लेकर कोई वीडियो और अन्य सबूत सामने आए हैं।
विज्ञापन
अरनी विश्वविद्यालय इंदौरा के चांसलर डॉ. विवेक सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह अक्तूबर को अरनी विश्वविद्यालय इंदौरा में घटित हुई घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई है। कुछ बाहरी लोग विश्वविद्यालय को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बात अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. विवेक सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि छह अक्तूबर को दो गुटों में घटना हुई। इस मामले को विवि प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर सुलझा लिया। कुछ बाहरी लोगों ने षड्यंत्र रचकर इसे हवा दी है।
विज्ञापन
'कोई आपत्तिजनक बयानबाजी और नारेबाजी नहीं'
अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक बयानबाजी और नारेबाजी नहीं की गई है और न ही इस तरह की बात को लेकर कोई वीडियो और अन्य सबूत सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि दो गुटों में हुई लड़ाई को लेकर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। पूरे मामले की जांच कर रही है। इसमें शुरुआती दौर में ही 10 छात्रों सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
दोषी पाए जाने पर और छात्र भी सस्पेंड हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी छात्र विवि में पढ़ते हैं, बावजूद इसमें भारत विरोधी कोई भी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व एक जनवरी को उन पर हमला भी हुआ था, ऐसे में एक बार फिर से विवि को बदनाम करने का प्रयास भी हो सकता है। ऐसे में मामले को लेकर उस तरह से भी जांच की जानी चाइए।
विज्ञापन
शांति-व्यवस्था बनाए रखें लोग : एसपी
पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने कहा है कि अरनी विवि में अप्रिय घटना सामने आई है। इस संदर्भ में इंदौरा थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। कहा कि अगर कोई व्यक्ति सांप्रदायिक तनाव को भड़काने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।