{"_id":"6abbe2518b5e9129fa0b232a","slug":"anti-national-post-case-two-youths-in-contact-with-hamza-arrested-in-karnataka-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी पोस्ट मामला: हमजा के संपर्क में आए दो युवक कर्नाटक में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विरोधी पोस्ट मामला: हमजा के संपर्क में आए दो युवक कर्नाटक में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Tue, 29 Sep 2026 09:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:37 PM IST
सार
केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट पर कर्नाटक पुलिस ने हमजा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक इंस्टाग्राम के जरिए हमजा के संपर्क में थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंस्टाग्राम पर देश विरोधी सामग्री साझा करने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद हमजा के मामले में जांच का दायरा दूसरे राज्यों तक पहुंच गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट पर कर्नाटक पुलिस ने हमजा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक इंस्टाग्राम के जरिए हमजा के संपर्क में थे।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। सहारनपुर निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद हमजा को कुछ दिन पहले सदर थाना पुलिस ने केंद्रीय और प्रदेश की खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर गिरफ्तार किया था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर कथित तौर पर देश विरोधी सामग्री साझा करने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके मोबाइल फोन समेत अन्य सामान कब्जे में लेकर सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच शुरू की थी। हमजा न्यायिक हिरासत में है। अब जांच एजेंसियां हमजा के सोशल मीडिया अकाउंट, इंस्टाग्राम संपर्कों और अन्य गतिविधियों को खंगाल रही हैं। कर्नाटक में दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद जांच में सामने आए संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन