फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Another body of a missing person found in the flood in Samej in Koldam

Rampur Samej Disaster: समेज में आई बाढ़ में लापता एक और शव कोलडैम में मिला, 22 लोगों के शव बरामद, 14 अभी लापता

Sun, 01 Sep 2024 06:17 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Sep 2024 06:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कोलडैम में एक और शव मिला है। यह शव पुरुष का है। शिनाख्त के लिए शव के डीएनए सैंपल एकत्रित कर लिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Another body of a missing person found in the flood in Samej in Koldam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला और मंडी जिले की सीमा पर स्थित कोलडैम में एक और शव मिला है। यह शव पुरुष का है। हालांकि, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद आईजीएमसी शिमला भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर के समय स्थानीय बोट संचालकों ने कोलडैम में एक शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकालने के बाद सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। शव क्षत-विक्षत हालत में है। शिनाख्त के लिए शव के डीएनए सैंपल एकत्रित कर लिए गए हैं। समेज हादसे में लापता 36 लोगों में से अभी तक 22 के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्यों की तलाश जारी है। कोलडैम में शवों की तलाश के लिए स्थानीय बोट संचालकों की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed