फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anger Erupts Against MLA Mohan Lal Brakta in His Own Village; Slogans Raised Outside Counting Center

Shimla: अपने ही गांव में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के खिलाफ फूटा गुस्सा, मतगणना केंद्र के बाहर लगे नारे

Thu, 28 May 2026 10:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 May 2026 10:13 PM IST
सार

पंचायत प्रधान पद के नतीजे घोषित होते ही गांव के लोगों और युवाओं ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Anger Erupts Against MLA Mohan Lal Brakta in His Own Village; Slogans Raised Outside Counting Center
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के खिलाफ गांव में नारेबाजी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद रोहड़ू मंडल के कुटाड़ा गांव में राजनीतिक माहौल अचानक गर्म हो गया। पंचायत प्रधान पद के नतीजे घोषित होते ही गांव के लोगों और युवाओं ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। मतगणना केंद्र के बाहर काफी देर तक हंगामा और विरोध प्रदर्शन चलता रहा, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक ने कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रधान उम्मीदवार का साथ नहीं दिया, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी को जिताने में अपनी भूमिका निभाई। इसी बात को लेकर कांग्रेस समर्थकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

विज्ञापन
Trending Videos

परिणाम घोषित होते ही बड़ी संख्या में युवक और ग्रामीण मतगणना केंद्र के बाहर एकत्र हो गए और विधायक विरोधी नारे लगाने लगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में भी खूब नारे लगाए । प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार की अनदेखी की गई, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। कई युवाओं ने इसे संगठन और कार्यकर्ताओं के विश्वास के साथ धोखा बताया। विरोध के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज रही और लोगों के बीच देर शाम तक चुनावी नतीजों को लेकर बहस चलती रही। गौरतलब है कि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा स्वयं कुटाड़ा गांव के रहने वाले हैं और यह उनका पैतृक गांव माना जाता है। ऐसे में अपने ही गांव में उनके खिलाफ खुलकर हुई नारेबाजी ने पूरे क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद कुटाड़ा गांव में सियासी हलचल लगातार बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed