MSME For Bharat : एमएसएमई फॉर भारत पर हिमाचल के सोलन में मंथन कल, उद्यमी और अधिकारी तलाशेंगे समाधान की राह
शनिवार को अमर उजाला की ओर से सोलन के होटल पाइनग्रोव में करवाए जा रहे आयोजन में प्रदेश के उद्योग-श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक मानचित्र पर पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक जिला सोलन में शनिवार को एमएसएमई फॉर भारत पर मंथन होगा। अमर उजाला की ओर से सोलन के होटल पाइनग्रोव में करवाए जा रहे आयोजन में प्रदेश के उद्योग-श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि होंगे। छोटे उद्योगों के बड़े सपनों पर सोलन शहर से सटे देहूंघाट स्थित होटल पाइनग्रोव में शनिवार सुबह 11 बजे से मंथन शुरू होगा। इस दौरान उद्यमी और अधिकारी समाधान की राह भी तलाशेंगे।
मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों पर चर्चा होगी। उद्योगों के विशेषज्ञ और अधिकारी इन चुनौतियों से निपटने के रास्ते भी बताएंगे। विभिन्न सत्रों के माध्यम से सरकारी नीतियों और उनके लाभों पर भी चर्चा होगी। रोजगार सृजन, उत्पादन और निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले एमएसएमई के इस कॉन्क्लेव में तीन सत्रों में होगा। इसमें फार्मा, पैकेजिंग, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे अलग-अलग सेक्टर उद्यमी एमएसएमई की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपनी बात रखेंगे।
पहले सत्र में कल के एमएसएमई विषय पर सामूहिक चर्चा होगी। पैनल में लघु उद्योग भारती बद्दी के प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, लघु उद्योग संघ बद्दी के अशोक राणा और गत्ता उद्योग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज चौधरी शामिल होंगे। दूसरा सत्र स्थानीय चुनौतियों और अवसर विषय पर होगा। इसमें प्रिंटर्स एसोसिएशन बद्दी के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, परवाणू उद्योग संघ के महासचिव सार्थक जैन और फार्मा उद्योग संघ के संजय शर्मा वक्ता के रूप में शामिल होंगे। तीसरे सत्र में उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, सहायक निदेशक एमएसएमई पार्थ अशोक और बिरला टेक्सटाइल के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित अरोड़ा उद्यमियों के मसलों पर बात करेंगे। उद्योग विभाग के ये अधिकारी एमएसएमई प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब भी देंगे। इसके बाद मुख्यातिथि उद्योग-श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान उद्यमियों का मार्गदर्शन करेंगे।
20 सितंबर 2025
समय : सुबह 11 बजे से
स्थान : होटल पाइनग्रोव, देहूंघाट, सोलन
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव के क्षेत्रीय मंथन श्रृंखला का समापन नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो और पुरस्कार समारोह के साथ होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि होंगे।
- उत्पादन उत्कृष्टता
- नवाचार, अनुसंधान एवं डिजिटल परिवर्तन
- गुणवत्ता एवं सतत विकास
- सेवा एवं ग्राहक प्रभाव
- अपव्यय पर विजय
- निर्यात एवं वैश्विक पहुंच
- महिला उद्यमी सम्मान (एमएसएमई)
- उभरता स्टार्टअप (एमएसएमई)
- पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उद्यम
- उद्यमिता एवं कौशल विकास
- सामाजिक प्रभाव, ईवी/सौर/ नवीकरणीय ऊर्जा
- रोजगार सृजन
इस आयोजन में द्धिवेन बाई किआ, शिपिंग एंड फुलफिलमेंट पार्टनर, निंबस पोस्ट, सह प्रायोजक उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के रूप में शामिल हैं।