फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All ration depots of Himachal Pradesh will be connected with internet facility

Himachal Pradesh: हिमाचल के सभी राशन डिपो इंटरनेट सुविधा से जुड़ेंगे, राशन वितरण में पेश नहीं आएगी समस्या

Tue, 13 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 May 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में सिग्नल की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को राशन वितरण में बार-बार समस्या को देखते हुए प्रदेश के 5096 राशन डिपो का एक महीने के भीतर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवा दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
All ration depots of Himachal Pradesh will be connected with internet facility
राशन डिपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 5096 राशन डिपो का एक महीने के भीतर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवा दी जाएगी। सिग्नल की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को राशन वितरण में बार बार पेश आने वाली समस्या को हल करने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने पॉस मशीनों के संचालन के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने सेवा उपलब्ध करवाने के लिए कंपनियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। विभाग शॉर्ट टर्म टेंडर कर कंपनी फाइनल करेगा ताकि एक महीने के भीतर औपचारिकताएं पूरी कर सभी राशन डिपो को इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल जाए। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सिग्नल की समस्या के कारण हर माह राशन वितरण में समस्या पेश आती है। पॉस मशीनें न चलने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन

मौजूदा समय में डिपो संचालक हॉट स्पॉट की मदद से अपने मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर पॉस मशीनें चला रहे हैं। डिपो संचालक संघ यह समस्या कई बार सरकार के समक्ष उठा चुका है। विभाग ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। डिपो संचालक संघ के उपाध्यक्ष हर्ष ओबराय का कहना है कि 2016 में राशन डिपो में पॉस मशीनें लगाई गई थीं, 2018 से ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरह लागू कर दिया गया। शुरुआती एक साल में मशीनें लगाने वाली कंपनी ने रिचार्ज का खर्चा उठाया, उसके बाद से डिपो संचालक अपने स्तर पर मशीनें चला रहे हैं। जबकि कंपनी सरकार से सेवा के एवज में पैसा ले रही है। मशीनों में तकनीकी खराबी आने पर भी कंपनी डिपो संचालकों से मनमानी वूसली कर रही है।

राशन डिपो को एक माह के भीतर स्थायी इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनियों से बातचीत की जा रही है। स्थायी इंटरनेट कनेक्टिविटी से सिग्लन की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। राशन के लिए उपभोक्ताओं को समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी- राम कुमार गौतम, निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग

विज्ञापन

प्रदेश में 19 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक
प्रदेश में राशन कार्ड धारकों की संख्या 19,79,780 है। इसमें 11,52,003 गरीबी रेखा से ऊपर हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की संख्या 2,82,369 है। एपीएच कार्ड धारकों की संख्या 3,06,168 है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों की संख्या 1,66,774 है। प्रदेश में 72,445 परिवार टैक्स पेयर हैं। प्रदेश में सबसे अधिक राशन कार्ड धारक कांगड़ा जिला में 4,74,325 हैं। वहीं सबसे कम राशन कार्ड धारकों की संख्या जिला लाहौल-स्पीति में 8,340 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed