Himachal News: कंगना बोलीं- ड्रग्स पर नहीं कसा शिकंजा तो पंजाब जैसा होगा हाल, जहां कुछ गांवों में विधवाएं...
सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे की लत पर चिंता जताई है। कंगना ने कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो हिमाचल भी पंजाब के कुछ गांवों जैसा हो जाएगा जहां सिर्फ विधवाएं और महिलाएं बची हैं।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बढ़ती नशे की लत को लेकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के बयान पर मंडी से सांसद कंगना रनौत ने समर्थन जताया और कहा कि ड्रग्स की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो हिमाचल भी पंजाब के कुछ गांवों जैसा हो जाएगा जहां सिर्फ विधवाएं और महिलाएं बची हैं। कंगना ने कहा कि पाकिस्तान से पंजाब होते हुए हिमाचल में ड्रग्स पहुंच रही हैं और इसका सीधा असर युवाओं और परिवारों पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे मां-बाप के गहने, गाड़ियां बेच रहे हैं, खुद को कमरे में बंद कर ले रहे हैं, फर्नीचर तोड़ते हैं, रोते-चिल्लाते हैं। ये मौत से भी बदतर स्थिति है।
#WATCH | Delhi: BJP MP Kangana Ranaut says, "Our country's biggest achievement is the India-UK Free Trade Agreement. It is a no-tariff, no-tax deal on 99% of the trade items. I want to thank PM Narendra Modi for giving us this historic moment... The situation of drugs in Himachal… pic.twitter.com/GBbr8k0etQ
— ANI (@ANI) July 25, 2025विज्ञापन