फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   a pregnant woman to the hospital sitting on the bucket of a JCB Shimla Himachal Pradesh

Himachal : खुद बहाल की जीप के लिए सड़क, उफनते नाले ने रोका तो जेसीबी की बकेट पर बैठा अस्पताल पहुंचाई गर्भवती

Mon, 08 Sep 2025 08:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Sep 2025 08:42 PM IST
सार

पांवटा साहिब-नेरवा मुख्य मार्ग पर पर राणा क्यार में बीते दिन बारिश के दौरान शलन गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जहां ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर जेसीबी की बकेट में बिठाकर उफनता नाला पार करवाया और फिर अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
a pregnant woman to the hospital sitting on the bucket of a JCB Shimla Himachal Pradesh
नेरवा के राणा क्यार नाले में जेसीबी में बैठा कर गर्भवती महिला को पार करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद अभी भी कई सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पांवटा साहिब-नेरवा मुख्य मार्ग पर पर राणा क्यार में भी ऐसी ही मुश्किल सामने आई। बीते दिन बारिश के दौरान शलन गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सड़क बंद होने पर ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर जेसीबी की बकेट में बिठाकर उफनता नाला पार करवाया और फिर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

यह नाला मुख्य मार्ग और राणा क्यार गांव के बीच पड़ता है। इस नाले पर पुल नहीं है। नाले से होकर वाहन मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं, लेकिन बरसात में नाला उफान पर होता है, तो इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक जाती है। समाजसेवी अतर सिंह राणा ने बताया कि वह हलाऊ पंचायत के गांव शलन की गर्भवती महिला मोनिका पत्नी सुनील को प्रसव पीड़ा होने पर महिंद्रा यूटिलिटी गाड़ी से सिविल अस्पताल नेरवा लेकर जा रहे थे।

बरसात के कारण कई जगह सड़क अवरुद्ध होने के कारण गाड़ी में सड़क खोलने के लिए सात गांववासी भी गैंती, बेलचे और झब्बल समेत सवार थे। कई जगह कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता साफ करते लोग राणा क्यार गांव में आकर फंस गए। राणा क्यार गांव और मुख्य मार्ग के बीच बहने वाला नाला उफान पर था। कोई दूसरा मार्ग न होने पर गांव के लोगों ने जेसीबी मंगवाई और उसकी बकेट में मोनिका को बिठाकर नाला पार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा क्यार के सुनील मखरांण ने बताया कि इससे पहले भी 2019 और 2023 में इस नाले में भयंकर बाढ़ आई थी, जिसमें नाले के करीब बने कुछ मकान भी बह गए थे। दोनों बार तत्कालीन उपायुक्त शिमला लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके का जायजा लेने आए थे। दोनों बार स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था और नाले पर पुल का निर्माण करवाने की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद आज तक नाले पर पुल नहीं बन पाया।

राणा क्यार निवासी पूर्व प्रधान अमर चंद नेगी, पूर्व प्रधान तपेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह डोगरा, छज्जू राम मखरांण, सुनीता अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, सरस्वती नेगी, लोकेंद्र सिंह नेगी, बिजमल पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश चौहान, केदी-बिजमल वार्ड के पंचायत समिति सदस्य राम चंद, अत्तर सिंह राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि राणा क्यार नाले पर शीघ्र पुल बनवाया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed