{"_id":"132-50367","slug":"Shimla-50367-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी पर क्यों फंसा है भाजपा का पेंच?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी पर क्यों फंसा है भाजपा का पेंच?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Mar 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मंडी सीट पर भाजपा क्यों प्रत्याशी पर फैसला नहीं ले पा रही है? इस सीट पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ प्रत्याशी तय करने में हो रही देरी अब कई सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
एक ओर चर्चा है कि पार्टी महेश्वर सिंह को और समय दे रही है। बुधवार को इस बारे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती से महेश्वर सिंह की मुलाकात की भी चर्चा थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर ये चर्चा भी है कि हिमाचल से गए पैनल पर सहमति न बनने के कारण पैनल से बाहर भी नामों पर विचार हो रहा है।
हिमाचल भाजपा ने इस सीट पर भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, विधायक गोविंद ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा और कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर के नाम पैनल में भेजे हैं।
विज्ञापन
इस सीट पर उपचुनाव जयराम ठाकुर लड़े थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली थी। इसके बाद नया पैनल दिल्ली भेजा गया।
भाजपा ने अन्य तीन सीटों के प्रत्याशी कांग्रेस से भी पहले घोषित कर दिए थे। लेकिन अब कांग्रेस चारों सीटों के प्रत्याशी उतार चुकी है, जबकि भाजपा की मंडी सीट अभी बाकी है।
यह चुनाव क्षेत्र क्षेत्रफल के लिहाज से भी प्रदेश में सबसे बड़ा है। इसलिए प्रत्याशी तय करने में हो रही देरी कार्यकर्ताओं को व्याकुल कर रही है।