{"_id":"132-50365","slug":"Shimla-50365-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड में मोर्चा संभालेंगे वीरभद्र और धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड में मोर्चा संभालेंगे वीरभद्र और धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Mar 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता अब प्रचार अभियान पर निकल रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भाजपा की ओर से मोर्चा संभालेंगे। दोनों दलों के इन शीर्ष नेताओं के आगामी कार्यक्रम तय हो गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह धर्मशाला रैली के बाद शुक्रवार को शिमला में होंगे। शनिवार 22 मार्च को वह अपने चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण के शोघी, टूटू, कालीहट्टी (घणाहट्टी), धामी तथा थाची में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा भी उनके साथ होंगे। वीरभद्र सिंह 23 मार्च को राजीव भवन शिमला में शिमला जिला ग्रामीण के जनरल हाउस को संबोधित करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देंगे। 24 को वह शिमला से नालागढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद बद्दी, परवाणू होते हुए रात को बड़ोग में रुकेंगे। 25 मार्च को सोलन के धर्मपुर, पट्टा बरौरी होते हुए अर्की जाएंगे। रात को अर्की में ही रुकने का कार्यक्रम है। 26 को अर्की से जुखाला, स्वारघाट, गेहड़वीं और झंडूता जाएंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 27 को मुख्यमंत्री का बरठीं, घुमारवीं, भराड़ी के बाद कुल्लू जाने का कार्यक्रम है। ये भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री 6 से 12 अप्रैल के बीच कांगड़ा संसदीय सीट का दौरा करेंगे।
दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शुक्रवार से ऊना के दो दिवसीय दौरे पर निकल रहे हैं। शुक्रवार को वह गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और अगले दिन शनिवार को ऊना और हरोली चुनाव क्षेत्रों में अनुराग ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे। इससे आगे का कार्यक्रम अभी तय हो रहा है, जो शुक्रवार को जारी हो सकता है।