फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh police will take help of state vigilance for surveillance of coming from other states in lockdown 3.0

विजिलेंस, टीटीआर और सीआईडी की मदद लेने की तैयारी में प्रदेश पुलिस

Fri, 08 May 2020 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 May 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh police will take help of state vigilance for surveillance of  coming from other states in lockdown 3.0
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अगले कुछ हफ्तों में दूसरे राज्यों से हिमाचल में दाखिल होने वाले लोगों की प्रभावी निगरानी को हिमाचल पुलिस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। पुलिस के पास अब सिर्फ तीन सौ जवानों का रिजर्व बचा है। ऐसे में विजिलेंस ब्यूरो, टीटीआर, वायरलेस और सीबीआई जैसे संगठनों में तैनात कर्मियों की जानकारी मांगी जा रही है।

विज्ञापन


पीएचक्यू ने सभी संगठनों के अधिकारियों को पत्र लिखकर ब्योरा मांगा है। अधिकारियों और नेताओं की सुरक्षा में लगे पुलिस के निजी सुरक्षा कर्मी (पीएसओ) की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बाहर से आने वालों की निगरानी को इन घटक संगठनों के पुलिस कर्मियों की मदद ली जाएगी। सूबे के 18 हजार पुलिस कर्मियों को पुलिस मुख्यालय सड़क पर उतार चुका है।
विज्ञापन


थानों-चौकियों से लेकर बटालियनों के जवान अंतर्राज्यीय से लेकर अंतर जिला बैरियर पर तैनात हैं। जिलों में भी बैरियरों पर हजारों पुलिस कर्मी मुस्तैद है। चूंकि, सरकार की मंजूरी के बाद अगले कुछ दिन में करीब एक लाख से ज्यादा लोग सूबे में दाखिल हो सकते हैं। उनकी निगरानी और होम क्वारंटीन सुनिश्चित करने को अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्ट सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में सिर्फ तीन सौ पुलिस कर्मी ही रिजर्व में बचे हैं। ऐसे में अभी से अतिरिक्त बल की व्यवस्था की जा रही है। माना जा रहा है कि इन संगठनों से भी करीब पांच सौ से ज्यादा पुलिस कर्मियों की उपलब्धता हो जाएगी। इसके बाद निगरानी के लिए पर्याप्त पुलिस बल होने से प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed