{"_id":"d9212c91ca6333406054067872416c4d","slug":"youth-robbed-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट ली और बाइक लेकर फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट ली और बाइक लेकर फरार
जींद/ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अमरेहड़ी के पास बाइक पर लिफ्ट लेने वाले युवक ने लिफ्ट देने वाले से चार हजार रुपये की नगदी, सोने की अंगूठी और बाइक छीन ली।
पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। गांव किठाना कैथल निवासी सतपाल अपने भाई से मिलने के लिए अर्बन एस्टेट में आया था।
बुधवार शाम को बाइक पर गांव लौट रहा था। सफीदों रोड बाईपास पर एक युवक ने गांव नगूरां के लिए बाइक पर लिफ्ट ले ली।
गांव अमरेहड़ी के पास निर्माणाधीन बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया और सतपाल की जेब से चार हजार रुपये की नगदी सहित पर्स, अंगूठी व अन्य कीमती सामान गिर गया।
युवक ने सतपाल के पर्स और अंगूठी को उठा लिया और सतपाल को कपड़े साफ करने की बात कहते हुए बाइक को स्टार्ट कर लिया। सतपाल अपने कपड़ों को साफ कर रहा था कि युवक बाइक, नगदी और अंगूठी लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने युवक का पीछा भी किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।