फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Zila Parishad Chairman visits the mandi to take stock of the arrangements.

Yamuna Nagar News: मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिला परिषद चेयरमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad Chairman visits the mandi to take stock of the arrangements.
साढौरा अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लेते जिप चेयरमैन रमेश ठसका। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। जिला परिषद यमुनानगर के चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने बुधवार को साढौरा अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद प्रक्रिया और किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में पहुंच कर खरीद प्रक्रिया को देखा और अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों से धान खरीद की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खरीद प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सुचारू रूप से संचालित की जाए।

जिला परिषद चेयरमैन ने मंडी में स्थापित नमी मापने वाली मशीन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मशीन से फसल में नमी की जांच करने की प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों से खरीद के लिए निर्धारित गुणवत्ता मानकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। रमेश चंद ठसका ने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत की और अपील की कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही अनाज मंडी में लेकर आएं। इससे खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से बचा जा सकेगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की फसल खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका साढौरा की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, मार्केट कमेटी साढौरा के चेयरमैन नवीन भसीन, किसान यूनियन से संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed