फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yugdev, Suhani, Keshav were the winners in the sketching on the spot competition

स्केचिंग ऑन द स्पॉट स्पर्धा में युगदेव, सुहानी, केशव रहे विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Yugdev, Suhani, Keshav were the winners in the sketching on the spot competition
यमुनानगर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में चल रही प्रतियोगिताओं के तहत शनिवार को सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 200 बच्चों में स्केचिंग ऑन द स्पॉट स्पर्धा हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी अय्यर रहे। 15 बच्चों का विभिन्न समूहों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन हुआ। समूह-2 के कक्षा 6 से 8 में प्रथम स्थान युगदेव (सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल यमुनानगर), द्वितीय स्थान अंशुमन ( न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल, बिलासपुर), तृतीय स्थान गुरलीन कौर (सरस्वती पब्लिक स्कूल, जगाधरी) व सांत्वना पुरस्कार मनमीत सिंह (दयाल सिंह पब्लिक स्कूल बूड़िया) और अरमान (बालकुंज, छछरौली) ने हासिल किया।
विज्ञापन

समूह-3 में कक्षा नौवीं व 10वीं से प्रथम स्थान सुहानी (सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जगाधरी), द्वितीय स्थान राशि पंवार (सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सरस्वती शुगर मिल यमुनानगर), तृतीय स्थान अनमोल गर्ग (सरस्वती पब्लिक स्कूल, जगाधरी) और सांत्वना पुरस्कार आकाश मिश्रा व ध्रुव बंसल को मिला। समूह-4 में कक्षा 11वीं व 12वीं में प्रथम स्थान केशव (दयाल सिंह पब्लिक स्कूल), द्वितीय स्थान अनन्या प्रजापति (एचडी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन), तृतीय स्थान दिव्या (एसडी पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन) और सांत्वना पुरस्कार में अंजलि (डीएवी पब्लिक स्कूल, यमुनानगर) और जसनदीप कौर को मिला। मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह, बाल भवन के कार्यक्रम अधिकारी राम अवतार, सहायक मांगेराम, प्राध्यापक गोबिंद भाटिया, संजीव बर्मन, तारिक अजीज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed