फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youths ran for the protection of yamuna river, Yamunanagar

यमुना नदी के संरक्षण के लिए दौड़े युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
youths ran for the protection of yamuna river, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में नमामि गंगा परियोजना के अंतर्गत नदियों का उत्सव मनाया जा रहा है। यमुना नदी के लिए जिले में 23 दिसंबर तक महोत्सव मनाया जा रहा है। यमुना नदी को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए शनिवार को मैराथन कराने के अलावा प्रभात फेरी निकाली गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने मैराथन को झंडी देकर रवाना किया। महापौर मदन चौहान ने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी नेहरू पार्क से शुरू की। प्रभात फेरी जगाधरी के विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस नेहरू पार्क में संपंन हुई। मैराथन कैनाल रेस्ट हाउस से शुरू होकर आजाद नगर, हनुमान मंदिर व यमुना घाट से होते हुए कैनाल रेस्ट हाउस पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान आम लोगों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने नदियों व तालाबों का संरक्षण करने का प्रण लिया। सभी ने यमुना और तालाब के तट साफ सुथरा रखने व लोगों को यमुना स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने, यहां कूड़ा, पॉलीथिन न डालने, पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कपड़े के थैले का प्रयोग करने, गंदा पानी निपटान के लिए सिंचाई एवं संसाधन विभाग की ओर सोख्ता गड्ढा बनवाने, यमुना और तालाब में पूजा सामग्री व मूर्तियां विसर्जित न करने की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खुले में शौच के स्थान पर शौचालय का प्रयोग करने का संकल्प लिया। महापौर मदन चौहान ने कहा कि जल है तो कल है, यदि नदियां स्वच्छ होगी तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। स्वच्छता से जीवन निरोगी होगा। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप कुमार, एसडीओ जसबीर सिंह, एसडीओ विनोद कुमार, एसडीओ गुरविंद्र सिंह, जेई विनोद कुमार, जेई हितेश खन्ना, अन्य अधिकारी व कर्मचारी व स्कूल व कॉलेज के बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed