फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth's body found hanging from a tree

Yamuna Nagar News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 07 Jul 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a tree
साढ़ौरा। गांव सफीलपुर में सोमवार सुबह एक युवक का शव खेत में अमरूद के पेड़ से लटका मिला। सफीलपुर निवासी पिता खलील अहमद ने पुलिस को बताया कि 33 वर्षीय बेटे मीर खान का करीब सात वर्ष पहले घास काटने की मशीन की चपेट में आने से दाहिना हाथ कट गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। रविवार रात खाना खाने के बाद खेत में पानी देखने की बात कहकर निकला था। देर रात तक नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव अमरूद के पेड़ से लटका मिला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed