फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth sentenced to 20 years for raping a teenager on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को 20 साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Youth sentenced to 20 years for raping a teenager on the pretext of marriage
जगाधरी। 17 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 70 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

16 अगस्त 2021 को थाना शहर जगाधरी क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 17 साल की बेटी घर से लापता हो गई है। पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर 22 अगस्त को यमुनानगर रेलवे स्टेशन से किशोरी को बरामद किया था। किशोरी का मेडिकल कराकर मैजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाए गए। किशोरी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी प्रकाश को गिरफ्तार किया। किशोरी ने आरोप लगाया था कि प्रकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसी मामले में कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed