फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firecracker warehouse busted in residential area; 60 cartons seized.

Yamuna Nagar News: रिहायशी क्षेत्र में पकड़ा पटाखों का गोदाम, 60 पेटी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Firecracker warehouse busted in residential area; 60 cartons seized.
पुलिस ने पकड़े अवैध पटाखे। प्रवक्ता
करनाल। दिवाली से पहले जिले में पटाखों की अवैध रूप से बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब गांव बाहरी में किराये के मकान में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण पकड़ा गया है। पुलिस ने मकान से 60 पेटियां पटाखे बरामद करते हुए राजस्थान के जिला झुंझुनू निवासी अमित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना असंध प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बाहरी में किराये के मकान में भारी मात्रा में पटाखे बिना वैध लाइसेंस और अनुमति के रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मकान पर दबिश दी और मौके से आरोपी को पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उससे पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस, परमिट व अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मकान की तलाशी में 60 पेटियां पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अब तक आ चुके मामले
- 20 सितंबर को निसिंग के गांव गुनियाना के रिहायशी क्षेत्र के एक मकान में अवैध तरीके से चल रहे पटाखों के गोदाम से 35 पेटियां बरामद हुई थी।
- 16 सितंबर को सीआईए-3 की टीम ने गांव मोहिद्दीनपुर में बंद हैचरी में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलती हुई पकड़ी थी। यहां से दो आरोपियों को काबू किया था। पुलिस टीम ने मौके से 90 पेटियां तैयार पटाखे और करीब 3 क्विंटल पटाखे बनाने का कच्चा माल बरामद किया है। इस सामान में करीब 2.40 क्विंटल गंधक और 47 किलो पोटाश मिला है।
- 17 सितंबर को सदर थाना पुलिस ने भी एक मकान से पटाखों का स्टॉक पकड़ा था।
- 30 सितंबर को जलमाना गांव में 74 पेटी पटाखों का स्टॉक पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed