फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth raped minor

शादी का झांसा देकर किया दुराचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
youth raped minor
शहर की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर प्रतापनगर क्षेत्र के युवक ने दुराचार किया। किशोरी अस्पताल में अपनी मां के साथ आई थी। यहां पर आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी उसे शादी करने की बात कहकर एक कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी की अश्लील फोटो ले ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया। किशोरी ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर युवक पर चार पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय लड़की ने हुडा सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती है। कई बार वह अपनी मां के साथ अस्पताल में चली जाती थी। चार नवंबर 2020 को प्रतापनगर के गांव गुलाबगढ़ का रहने वाला तनुज अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति को मिलने आया था। इस दौरान आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी तनुज उनसे मिलने के लिए रोजाना अस्पताल में आने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी करने की बात कही। एक दिन आरोपी तनुज ने उसे शादी का झांसा देकर सफायर होटल के नजदीक एक कमरे पर ले गया। जहां पर आरोपी तनुज ने उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उसकी वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी फोटो और वीडियो को वायरल कर उसके माता-पिता को दिखा देगा। इसकी शिकायत उसने बाल कल्याण समिति को दी। जिसके बाद शिकायत हुडा सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी तनुज के खिलाफ 4 पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई मीना का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed