{"_id":"693b25dd3417fc01060a74f3","slug":"youth-duped-of-rs-572-lakh-on-pretext-of-visa-extension-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148074-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वीजा बढ़वाने के नाम पर युवक से हड़पे 5.72 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वीजा बढ़वाने के नाम पर युवक से हड़पे 5.72 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। साइबर ठगों ने फेसबुक पर दोस्त के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर वीजा खत्म होने की बात कहकर साढौरा के संदीप सैनी से 5.72 लाख रुपये हड़प लिए। थाना साइबर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में संदीप सैनी ने बताया कि इसका एक दोस्त विदेश में रहता है। 20 जुलाई 2024 में उसके फेसबुक अकाउंट पर उसके दोस्त की लगी फोटो के अकाउंट से एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा गया कि उसका वीजा खत्म हो गया है। वीजा बढ़वाने के लिए उसे तुरंत पैसों की जरूरत है। वह बाद में उसके पैसे वापस कर देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसे पांच लाख 72 हजार रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए। मगर इसके बाद फिर से उसके फेसबुक अकाउंट पर मैसेज आया कि उसे और पैसों की जरूरत है। इस पर उसने अपने दोस्त के घर पर फोन करके इस बारे पता किया। तब उन्होंने बताया कि उसके दोस्त को पैसों की कोई जरूरत नहीं है। वह विदेश में ठीक है। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी।