फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth dies in collision between two bikes

Yamuna Nagar News: दो बाइकों की भिडंत में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes
बिलासपुर। क्षेत्र में गांव रामखेड़ी के पास दो बाइकों की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करनाल के गांव मुसेपुर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साढौरा के प्रेम नगर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी साढौरा में दूध की डेयरी है। वह 24 दिसंबर को जगाधरी गया था। जब वहां से वापस आ रहा था। तभी गांव रामखेड़ी के अड्डे के पास दो बाइकों की आमने सामने की भिडंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इनमें से एक घायल की पहचान करनाल के गांव मुसेपुर निवासी 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई। वह रूलाखेड़ी में रिश्तेदारी में आया हुआ था। घायल अवस्था में उन्होंने उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक सवार घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed