{"_id":"6abd6f50edae1f0323024abb","slug":"youth-dies-after-falling-from-e-rickshaw-family-suspects-foul-play-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163794-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ई-रिक्शा से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ई-रिक्शा से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
विकास उर्फ अंग्रेज का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ग्रीन विहार निवासी 22 वर्षीय विकास उर्फ अंग्रेज की मौत हो गई। उनके दोस्त सलमान ने परिजनों को बताया गया कि विकास की परवालो के पास ई-रिक्शा से गिरने के कारण मौत हुई है। हालांकि सिर पर गंभीर चोटों को देखते हुए परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कराने की मांग की है।
विकास के पिता सुरेश ने बताया कि विकास प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता था। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे विकास घर से दूध लेने के लिए निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार, विकास अपने दोस्त सलमान के साथ उसकी ई-रिक्शा में गया था। बुधवार सुबह सलमान से पूछने पर उसने बताया कि लौटते समय परवालो के पास ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान विकास के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। पिता सुरेश ने सवाल उठाया कि ई-रिक्शा से गिरने पर इतनी गंभीर चोट कैसे लगी। उन्होंने घटना की परिस्थितियों की पड़ताल कर उचित कार्रवाई की मांग की है। थाना सदर जगाधरी थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।