फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth commits suicide by jumping in front of train

ट्रेन के आगे कूद युवक ने की आत्महत्या, मृतक की बाजू पर लिखा हुआ है चहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of train
यमुनानगर। गांधी नगर फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज सिंह ने बताया कि वीरवार रात करीब ढाई बजे उनके पास सूचना आई थी कि गांधीनगर फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे लाइनों के बीच में शत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की जांच की, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक के दाएं हाथ पर ओम लिखा है, वहीं एक बाजू पर चहल लिखा हुआ है। पुलिस आसपास के एरिया में पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed