फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth caught with stolen bike, taken on remand

Yamuna Nagar News: चोरी की बाइक के साथ युवक काबू, रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth caught with stolen bike, taken on remand
थाना शहर जगाधरी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से बाइक चोरी के और भी खुलासा होने की उम्मीद है। थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक रक्षक विहार चौक से होता हुआ चोरी की बाइक को लेकर जाएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राकेश वालिया की टीम ने रक्षक विहार नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने रोककर जांच की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान सहारनपुर के गांव त्रिलोकपुर निवासी हरजीत कुमार उर्फ अक्षित के नाम से हुई। आरोपी से जो बाइक बरामद हुई है वह बाइक उसने एचडीएफसी बैंक जगाधरी से चोरी की थी। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी खिलाफ पहले भी चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। जो अदालत में विचाराधीन है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से बाइक चोरी के और भी खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed