फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested with 330 grams of heroin

Yamuna Nagar News: युवक 330 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 330 grams of heroin
एंटी नारकोटिक सेल की टीम का यमुनानगर बस स्टैंड पास से 330 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान यूपी के बरेली के गांव दंदरुहा निवासी साजिम के रूप में हुई। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया। सेल के इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक काफी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ उत्तर प्रदेश से यमुनानगर बस स्टैंड आएगा।
विज्ञापन

इस पर उप निरीक्षक सतीश, एएसआई मेहर लाल, मुख्य सिपाही प्रवीण, योगेश, सुरेश की टीम बनाई। टीम ने यमुनानगर बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। जिसे रोककर मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह को बुलाया गया। जिनके सामने युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से करीब 15 लाख रुपये कीमत की 330 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव दंदरुहा निवासी साजिम के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि युवक हेरोइन (स्मैक) कहां से लेकर आया और किसे सप्लाई करनी थी। साथ ही उसके साथ इस काम में और कौन लोग शामिल हैं। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed