{"_id":"68e9698a377570052808910b","slug":"youth-arrested-with-30-grams-of-smack-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145193-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
Sat, 11 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने युवक को 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एंटी नारकोटिक सेल की टीम में तैनात एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि वह शाम पांच बजे टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि छछरौली की रहमिया कॉलोनी निवासी मोहसिन नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। वह इस समय नशीला पदार्थ बेचने के लिए छछरौली में मौजूद है। सूचना पाकर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मोहसिन को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन