फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Younger brother hanged himself after elder brother refused to lend him his bike

Yamuna Nagar News: बड़े भाई ने बाइक देने से मना किया तो छोटे ने लगाया फंदा

Sat, 10 Oct 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Younger brother hanged himself after elder brother refused to lend him his bike
हर्ष। फाइल फोटो - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव दुसानी में बाइक ले जाने को लेकर दो भाइयों के बीच हुई कहासुनी के बाद 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हुए विवाद के बाद युवक अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा। परिवार उसे उतारकर जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव दुसानी निवासी विशाल ने बताया कि वह रामपुरा में दुकान करता है और उसका भाई हर्ष भी उसके साथ काम करता था। पहले परिवार कमालपुर गांव में रहता था, लेकिन कुछ समय से दुसानी में उन्होंने अपना मकान ले लिया था। शुक्रवार सुबह विशाल अपनी पत्नी के टेस्ट करवाने के लिए बाइक लेकर जाने लगा। इसी दौरान हर्ष ने भी बाइक से भगवानपुर जाने की बात कही।
विज्ञापन

बाइक ले जाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस हो गई। विशाल ने उसे बाइक की जगह एक्टिवा लेकर जाने के लिए कहा था। परिजनों के अनुसार कहासुनी के बाद हर्ष अपने कमरे में चला गया था। कुछ समय बाद उसके फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हर्ष की मौत से उसकी मां सुदेश सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बाइक को लेकर हुए विवाद की जानकारी दी है। हालांकि कहासुनी के बाद हर्ष ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सदर जगाधरी थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हर्ष। फाइल फोटो

हर्ष। फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed