फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young people learned the ropes of career, health, financial management, and women's safety.

Yamuna Nagar News: कॅरिअर, स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन और महिला सुरक्षा के युवाओं ने सीखे गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Young people learned the ropes of career, health, financial management, and women's safety.
अशोक ज्वेलर्स के संचालक राजेश को सम्मानित करते एसपी कमलदीप गोयल। संवाद
यमुनानगर। युवाओं को महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तिलकराज चड्ढा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टीआईएमटी) में यूथ कनेक्ट-सेफ एंड स्मार्ट यूथ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डीपफेक, वित्तीय जागरूकता, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की शीर्ष प्रायोजक क्लाउड एजुकेशनल्स की मीनाक्षी जलोटा ने कॅरिअर के लिए जीवन कौशल विषय पर विद्यार्थियों से संवाद किया।
विज्ञापन

अशोक ज्वेलर्स, यमुनानगर के संचालक राजेश की ओर से विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं कैपिटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, जगाधरी से डॉ. मनप्रीत कौर सोड्ढी और राज प्लस अस्पताल यमुनानगर से डॉ. वरुण राज गर्ग ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया।

अशोक ज्वेलर्स के संचालक राजेश को सम्मानित करते एसपी कमलदीप गोयल। संवाद

अशोक ज्वेलर्स के संचालक राजेश को सम्मानित करते एसपी कमलदीप गोयल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed