फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man raped a teenager in the factory, it was revealed when she became eight months pregnant

यमुनानगर: फैक्टरी में किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

Fri, 01 Jul 2022 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2022 02:35 AM IST
सार

आठ माह की गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हुआ। युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप है। किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Young man raped a teenager in the factory, it was revealed when she became eight months pregnant
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में फैक्टरी में साथ काम करते हुए एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी जब आठ माह की गर्भवती हुई तो इसकी खुलासा हुआ। किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया, लेकिन अब शादी करने से मना कर रहा है। इसकी शिकायत किशोरी की मां ने महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली और बिहार निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। वह और उसकी 17 साल की बेटी गांव के पास ही एक फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी में बिहार के भागलपुर का निवासी छोटे कुमार राय भी काम करता है।

विज्ञापन

 

आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर नवंबर 2021 में उसकी नाबालिग बेटी से फैक्टरी में ही गलत काम किया। बुधवार को उसकी नाबालिग बेटी के पेट में दर्द हुआ। दर्द होने पर उन्होंने उसकी एक नर्सिंग होम में जांच कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच के दौरान डाक्टर ने उसकी बेटी के आठ माह की गर्भवती होने की बात बताई। जब उसने इस संबंध में अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने घटना आपबीती बताई। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी कई माह से उसे शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा है।

 

जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। महिला की इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी छोटे कुमार राय के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी वर्ष 2013 में करनाल के एक गांव में शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता आ रहा है।

 

आरोपी ने कई बार उससे छेड़छाड़ की। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एक दिन वह अपने कमरे में अकेली थी। उसकी सास घर के बाहर प्लाट में काम कर रही थी। तभी आरोपी ससुर उसके कमरे में घुस गया।

 

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे धमकी देकर चला गया। पति के आने पर उसने आपबीती उसे बताई। आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने उसे की कसूरवार बताते हुए उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के आरोपी ससुर, पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed