फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man murdered, dead body found with blood in the field

Yamuna Nagar News: युवक की हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered, dead body found with blood in the field

विज्ञापन


यमुनानगर। ईशोपुर गांव के किसान अक्षय के खेत में खून से लथपथ करीब 33 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक के सिर और मुंह पर शराब की बोतलों से कई जगहों पर वार किए गए हैं। वहीं उसके गले में टी शर्ट लिपटी हुई मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही युवक की हत्या की गई है। मृतक के बाएं हाथ पर संदीप नाम का टैटू बना हुआ है, हालांकि देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी।

जानकारी के अनुसार, किसान अक्षय शर्मा का नौकर बलदेव जब सुबह साढ़े नौ बजे खेत में गया तो उसकी नजर गन्ने के खेतों के पास पड़ी पॉलिथीन पर गई, जब वह उठाने के लिए वहां गया तो खेत के अंदर खून से लथपथ युवक का शव देखा। इसके बाद उसने अपने मालिक अक्षय को फोन कर इसकी सूचना दी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाना सदर यमुनानगर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और मामले से जुड़े कुछ साक्ष्यों को जुटाया है। वहीं सूचना मिलते ही हेड क्वार्टर डीएसपी कंवलजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है मृतक की जेब में शराब का आधा पव्वा मिला है। उसके पास में कांच की खाली बोतल भी मिली है। उस पर खून लगा हुआ है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक के साथ रात के समय कोई और भी था, जिसने शराब की बोतल से उस पर हमला किया है। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed