फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man attacked while going home from colleg

कॉलेज से घर जाते वक्त युवक पर हमला

Sun, 02 Mar 2014 01:16 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 02 Mar 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज रादौर
विज्ञापन
के एक छात्र पर तीन युवकों ने चाकुओं व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला किया। हमले में युवक घायल हो गया।

हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को कस्बा रादौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर घायल युवक को यमुनानगर रेफर कर दिया गया। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज रादौर में बीए फाइनल ईयर के छात्र हितेष कांबोज निवासी चमरोड़ी ने बताया कि वह कॉलेज समय के बाद वापस अपने गांव जा रहा था।

तभी कस्बा रादौर में बस स्टैंड रादौर के निकट तीन युवकों ने उस पर चाकुओं, डंडों व बिंडो से जानलेवा हमला किया। हमले में उसके शरीर पर गहरी चोटें आईं हैं और उसके तीन दांत भी टूट गए हैं। घायल छात्र के पिता अजमेर कांबोज ने बताया कि उनके बेटे पर तीन दिन पहले हमला किया गया था।

हमले में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। लेकिन रादौर पुलिस द्वारा उनके बेटे का तीन दिन बीत जाने के बाद भी बयान नहीं लिया गया। इस कारण अभी तक हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गई। हमलावर आज भी खुलेआम घूम रहे हैं।

थाना रादौर प्रभारी ललित दलाल ने बताया कि पुलिस कर्मचारी घायल युवक के बयान लेने के लिए अस्पताल गए थे। लेकिन घायल युवक का अस्पताल में अचानक बेड बदल दिया गया। इस कारण पुलिस कर्मचारी को घायल युवक मौके पर नहीं मिला। इसके चलते घायल युवक  के अभी बयान नहीं लिए गए। शनिवार को युवक के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद पुलिस हमलावरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed