फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young children have to trudge through mud every day to get to school

Yamuna Nagar News: स्कूल जाने के लिए रोजाना कीचड़ से गुजरते हैं छोटे बच्चे

Fri, 06 Feb 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Young children have to trudge through mud every day to get to school
बाड़ी माजरा राजकीय विद्यालय के पास सड़क पर जमा कीचड़। संवाद
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। पुराने दौर के बुजुर्गाें से अक्सर यह सुना होगा कि वे नदी, नाला पार करके स्कूल पढ़ते जाते थे। वहीं यदि यह बात आज के लिए कही जाए तो बेमानी लगेगी। परंतु यह हालात शहर के बाड़ी माजरा कॉलोनी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला और माध्यमिक विद्यालय के हैं।
यहां के हालात ऐसे हैं कि छोटे बच्चे तो दूर बड़ों का निकलना भी जान आफत में डालना है। शहर के विकास के दावों असली तस्वरी बाड़ी माजरा स्थित प्राथमिक पाठशाला और माध्यमिक विद्यालय के बाहर दिखाई देती है। सरकारी दावों और विकास के नारों की पोल खोलती तस्वीरें राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के बाहर की हैं, जहां बच्चों को पढ़ाई से पहले कीचड़, गड्ढों और गंदे पानी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य द्वार तक पहुंचने वाला यही एकमात्र रास्ता पानी व कीचड़ में डूबा रहता है। सड़क पर जगह-जगह भरे पानी और गहरे गड्ढे स्कूली बच्चों बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों और राहगीरों के लिए भी मुसीबत बने हुए हैं। बच्चे इतने गंभीर हालात में यहां से गुजरते हैं कि अभिभावकों को हरदम हादसे का डर बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को रोजाना कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कपड़े और जूते गंदे होना तो रोजमर्रा की बात है। सबसे ज्यादा दिक्कत प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए है। सात आठ वर्ष के बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से निकलते हुए देख आसपास के लोग बच्चों को खतरों का खिलाड़ी कहते हैं।
लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था की गई। जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। संवाद
मामला गंभीर है। शुक्रवार को टीम मौके पर भेजेंगे। स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्रशासन से जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। -केएस संधावा, जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक।


बाड़ी माजरा में टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। संबंधी विभाग से इसका समाधान करवाया जाएगा। बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। -सुमन बहमनी, मेयर।

बाड़ी माजरा राजकीय विद्यालय के पास सड़क पर जमा कीचड़। संवाद

बाड़ी माजरा राजकीय विद्यालय के पास सड़क पर जमा कीचड़। संवाद

बाड़ी माजरा राजकीय विद्यालय के पास सड़क पर जमा कीचड़। संवाद

बाड़ी माजरा राजकीय विद्यालय के पास सड़क पर जमा कीचड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed